फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फोन पर बात करते-करते हथिनीकुंड बैराज में कूदी युवती

Fri, 12 Sep 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज पर छंलाग लगाने से पहले खड़ी युवती। श्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली बेहट के एक गांव की युवती ने फोन पर बात करते हुए हथिनीकुंड बैराज पर पश्चिमी नहर में छलांग लगा दी। उसके नहर में कूदते ही दो युवक उसे बचाने के लिए कूदे, लेकिन पानी अधिक होने के चलते वापस आ गए। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। देर शाम घटनास्थल से थोड़ी दूर युवती का शव मिला।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक एक युवती काफी देर तक किसी से फोन पर बात करते हुए झगड़ रही थी। बात करते-करते उसने हथिनीकुंड बैराज पर हरियाणा की तरफ बहने वाली पश्चिमी नहर में छलांग लगा दी। हालांकि जब वह नहर के किनारे पर कूदने के लिए खड़ी थी तो वहां पर देखने वाले लोगों ने उसको समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन युवती ने एक नहीं सुनी और नहर में कूद गई। सूचना पर रतनपुर कल्याणपुर गांव से युवती के परिजन भी पहुंचे। युवती के पिता पप्पू ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। 19 वर्षीय बेटी शिवानी नहर में कूदी है, जो एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। देर शाम युवती का शव नहर में मिला। युवती ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें