फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मावा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

Sat, 29 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह कोतवाली में पकड़े गए आरोपी और जानकारी देते सीओ क्राइम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वाट टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गांव बीराखेडी में नकली मावा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3.70 क्विंटल नकली मावा, केमिकल, वनस्पति घी एवं उपकरण बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


 सीओ क्राइम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी पवन शर्मा और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ गंगोह में सीएचसी के समीप एक क्वालिस कार को रोक लिया। कार से करीब 2.70 क्विंटल नकली मावा बरामद हुआ।

पुलिस कार चालक गांव बीराखेड़ी निवासी सचिन और उसके सहयोगी दीपक एवं कृष्णपाल को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। आरोपियों की निशानदेही पर गांव बीराखेड़ी में सन्नी के मकान पर छापामारी की गई। वहां से सन्नी और राजबीर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जबकि उनका एक साथी राजेंद्र फरार हो गया। वहां से बीस लीटर हाईड्रोजन, दो किलो वनस्पति, दो किलो सफेद पपड़ी मसाला, उपकरण और करीब 100 किलो नकली मावा बरामद हुआ। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  साथ ही नकली मावे को नष्ट कर दिया गया है।

ऐसे तैयार किया जाता था मावा
पकडे़ गए आरोपी कई वर्षों से नकली मावा बनाने के धंधे में लगे है। यह लोग दूध पाउडर में पानी, वनस्पति घी, हाईड्रोजन पैराक्साइड, और सफेद पापड़ी मसाला मिलाकर नकली मावा तैयार करते थे। इस मावे को 160 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें