फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी फर्जी पत्रकार को जेल भेजा

विज्ञापन
नागल पुलिस द्वारा जेल भेजा गया रंगदारी मांगने का आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। थाना पुलिस नें एक सीमेंट व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में ढाबा संचालक के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गया आरोपी खुद को लखनऊ से प्रकाशित एक समाचार पत्र का संवाददाता बताता था, जो पुलिस की जांच में फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

नागल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर गढ़ी निवासी यशपाल सैनी पुत्र किशनलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी शक्कर मंडी में सरिया सीमेंट की दुकान है। उसका आरोप है की स्टेट हाईवे पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास ढाबा संचालक प्रदीप अरोड़ा का बेटा गौरव अरोड़ा उसकी दुकान पर आकर पिछले कई माह से स्वयं को लखनऊ से प्रकाशित एक दैनिक अखबार का संवाददाता बताते हुए रंगदारी मांग रहा था। विरोध करने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पाया कि उक्त समाचार पत्र का नागल में कोई संवाददाता नहीं है। इस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 386 में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें