फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश

Sun, 11 Feb 2024 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चिलकाना पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश भूरा। श्रोत पुलिस
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। शनिवार रात चिलकाना पुलिस की रावणपुर मार्ग पर गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया। जबकि उसका साथी बदमाश फरार होने में सफल रहा। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थानाध्यक्ष कपिल देव और एसआई करण नागर की टीम शनिवार की रात साइफन पुलिया से रावणपुर वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर दो सदिंग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भूरा उर्फ बुरहान पुत्र इरफान निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को चिकित्सालय ले जाया गया।
भूरा उर्फ बुरहान थाना चिलकाना पुलिस टीम पर चार फरवरी को हुई मुठभेड़ में हमला कर फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। बुरहान पर सहारनपुर के साथ ही हरियाणा में लूट, हत्या, पशु चोरी के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। वह थाना चिलकाना के रजिस्टर्ड गैंग डी 53 का भी सदस्य है। थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि पूछताछ में बुरहान ने बताया कि वह और उसका फरार हुआ साथी नशे के आदी हैं। अपनी जरुरत पूरी करने के लिए वे आज भी लूट के इरादे से निकले थे। बरामद बाइक भी बुरहान के मौके से फरार हुए बदमाश साथी ने चोरी कर रखी है। बुरहान ने टोडरपुर में किराए पर कमरा ले रखा है। जहां वह छिपकर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें