फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार हजार के सिक्के बाजार में चलाने पर मिलता था 400 रुपये कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नकली सिक्कों के मामले में पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। पुलिस ने हिरासत में लिए दो युवकों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारी सामने आई है। एक युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि चार हजार के सिक्के बाजार में चलाने के लिए उसे 400 रुपये का कमीशन दिया जाता था। सिक्कों को बाजार में खपाने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

जिले में नकली नोट के मामले पूर्व में कई बार सामने आ चुके हैं। अब नकली सिक्कों को बाजार में खपाने का मामला भी सामने आया है। नकली सिक्कों से जुड़े मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस उस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह नकली सिक्कों की सप्लाई से जुड़ा है। युवकों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें निकलकर सामने आई है। उनमें से एक युवक ने बताया कि वह कमीशन पर करता है। उसे चार हजार रुपये के नकली सिक्के को दुकान पर चलाने पर बदले में 400 रुपये का कमीशन मिलता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिक्के उन्हें कहां से मिले और इन्हें सहारनपुर में किन लोगों के माध्यम से बाजार में चलाया जा रहा था।


बड़ा नेटवर्क खुलने की संभावना
पुलिस टीमें नकली सिक्कों की सप्लाई कराने वाले और करने वालों की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि इसमें बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। यह सब गिरोह के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद ही संभव हो सकेगा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाला खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें