फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई कार में आग लगी

Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
विज्ञापन
गागलहेड़ी में खंभे से टकराने के बाद लगी कार में आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गागलहेड़ी (ब्यूरो)। जीप की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई। टकराने से गिरे तार की वजह से कार में भीषण आग लग गई। कार सवार दोनों युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारण सड़क के दोनो और वाहनों का जाम लग गया। 

आशीष पुत्र विपिन निवासी झांसी शादी में शामिल होने के लिए जौली ग्रांट से अपने ताऊ के लड़के नितिन मित्तल निवासी हरिद्वार की स्विफ्ट डिजायर कार में ड्राइवर सोनू निवासी हरिद्वार के साथ सवार होकर सहारनपुर जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरौड़ा गांव के पास पहुंचे तो जीप की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार दो युवकों को बचाने के चक्कर में उनकी कार हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में तार टूटकर कार के ऊपर गिर गया और देखते ही देखते कार में आग लग गई। आग लगते ही कार सवार दोनों युवकों ने नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

इसी दौरान देहरादून की तरफ से आग बुझाकर लौट रही फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने सड़क पर कार में आग लगी देखी तो उसमें सवार कर्मचारी आग बुझाने में लग गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


उधर, जीप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक नसीम को डायल 100 पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। आग लगने के कारण सड़क के दोनो ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर एक घंटा तक जाम की हालत बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें