सहारनपुर। एसएएम इंटर कॉलेज के पास ढमोला नदी पर पुराने पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। पुल के लिए शासन ने 8.8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। ढमोला नदी पर करीब 70 वर्ष पुराने पुल के जर्जर होने की वजह से करीब तीन दशक पहले दूसरा पुल बनाया गया था। तब से पुराने पुल से छोटे वाहन गुजरते हैं, जबकि देहरादून की ओर से शहर में या अंबाला की ओर जाने वाले वाहन और अंबाला की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। इसकी वजह से दोपहर के समय पुल पर जाम की स्थिति रहती है।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने पुराने पुल की जगह नए पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग को डिमांड भेजी थी। उनके प्रयास का नतीजा यह हुआ कि लोक निर्माण विभाग ने पुल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसे नौ दिसंबर 2025 को स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण पर 8.8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसमें पुराने पुल का ध्वस्तीकरण, नए पुल का निर्माण, पानी की बड़ी लाइन और बिजली की लाइन की शिफि्टंग आदि शामिल है।