फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दो से छिना राज्यमंत्री का रुतबा

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हटाए गए प्रदेश के 82 दर्जा प्राप्त मंत्रियों की सूची में सहारनपुर के सरफराज खान और देवबंद के डॉ. अनवर सईद भी शामिल हैं। हालांकि डॉ. अनवर का कहना है कि उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नहीं था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सपा को मिली करारी शिकस्त के बाद से ही संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल से लेकर राज्यमंत्रियों का दर्जा प्राप्त विभिन्न आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों को हटाया जाना तय माना जा रहा था, लेकिन पार्टी हाईकमान ने केवल संगठनात्मक स्तर पर ही फेरबदल की। दर्जा प्राप्त मंत्रियों को नहीं हटाए जाने के पीछे प्रदेश में कई सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना माना गया था।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रदेश के सभी 82 दर्जा प्राप्त मंत्रियों को हटाने का फरमान जारी किया तो सपा में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री के फैसले के बाद सहारनपुर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज खान और यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनवर सईद से भी दर्जा प्राप्त मंत्री का रुतबा छिन गया। हालांकि डॉ. अनवर का कहना है कि वे केवल बोर्ड के अध्यक्ष है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन

सहारनपुर के सपा नेता साहब सिंह सैनी को प्रदेश में सरकार बनने के बाद बीज प्रमाणीकरण संस्था का चेयरमैन बनाकर काबीना मंत्री का दर्जा दिया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद उनसे मंत्री का दर्जा वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें