फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पति से झगड़ जहर खाया, मौत

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। करवा चौथ के दिन पति से हुए झगड़े में एक विवाहिता ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, नुमाइश कैंप निवासी एक वृद्ध की भी जहर थाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव सहजवी निवासी विवाहिता रेखा को परिजनों ने शनिवार की रात दस बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उसके जहरीले पदार्थ खाने का संदेह जताया था। रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर रेखा का पति ललित से झगड़ा हो गया था। इस पर उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पूर्व में दहेज को लेकर विवाद हुआ था। रेखा मायके चली गई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह जिम्मेदार लोगों के समझाने पर ससुराल वापस आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए मोहनलाल (52) ने भी शनिवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें