फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगे की सीबीआई जांच क्यों नहीं कराते आजम खां

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान ने कहा कि यदि आजम खां खुद मुजफ्फरनगर दंगे के दोषी नहीं हैं तो फिर वे सीबीआई जांच की सिफारिश क्यों नहीं करा रहे हैं। जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए सहारनपुर आए केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिल्ली रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता में कहा कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के लिए प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां जिम्मेदार हैं। उनके द्वारा मुख्य आरोपियों को छुड़ाने के बाद ही वहां के हालात बिगड़े। केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि आजम खां खुद को मुजफ्फरनगर दंगे में निर्दोष बता रहे हैं। यदि ऐसा है तो फिर वो सीबीआई जांच की सिफारिश क्यों नहीं कराते। लव-इन-जेहाद पर बालियान ने कहा कि एक के बाद एक जिस तरह मामले सामने आ रहे हैं, उससे कहीं न कहीं गड़बड़ तो है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। लोगों को बिजली तक नहीं मिल रही। बाहरी उद्यमी यूपी में उद्योग लगाने तक को तैयार नहीं हो रहे हैं। इस सबके लिए प्रदेश सरकार खुद जिम्मेदार है। केंद्र बिजली देना चाहता है, लेकिन यूपी सरकार बिजली लेना नहीं चाहती।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच हजार किलीमीटर सड़कें स्वीकृत की हैं, लेकिन कार्य कुछ ही सड़कों पर शुरूहुआ है। केंद्र सरकार ने 100 दिन में महंगाई पर काफी नियंत्रण किया है। चाहे पेट्रोल के दाम हो या फिर दाल-सब्जियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें