फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमलाना में होगी शराबबंदी

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। शिमलाना गांव में सर्वसमाज के लोगों ने अवैध शराब की बिक्री ओर निकालने पर पूर्णतया रोक लगाने का निर्णय लिया है। चेतावनी दी यदि कोई व्यक्ति शराब की बिक्री पाया गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही उसके विरुद्ध कानूनी कार्र्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को शिमलाना स्थित महाराणा प्रताप इंटर कालेज में सर्वसमाज की बैठक में शराब की बिक्री और कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ता सुशील कुमार पुंडीर, शिक्षक तेजपाल सिंह और मनोज कुमार ने कहा कि सर्वसमाज के लोग गांव में ऐसे लोगों को पकड़ेंगे जो अवैध रूप से शराब की बिक्री करते है और कच्ची शराब बनाते हैं। यदि अभियान के दौरान कोई व्यक्ति इस धंधे में लिप्त पाया गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई में यदि कोई व्यक्ति आरोपी की जमानत कराएगा तो उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
सर्वसमाज के लोगों का कहना है कि गांव को नशामुक्त किया जाएगा। साथ ही जो लोग नशे के आदी हो चुके हैं उनके उपचार के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा जो उन्हें नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराने का काम करेगी। ऐसे लोगों का खर्चा कमेटी वहन करेगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता ग्राम प्रधान महीपाल और संचालन मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर प्रबंधक ऋषिपाल, पूर्व प्रबंधक कंवर पाल सिंह, डा. केहर सिंह, अनिल कुमार पुंडीर, कैप्टन समर सिंह, मोहन, विनोद, राजकुमार, धन सिंह, सुरेशपाल सिंह, नागराज, सोनू राणा, नीरज, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें