अंबेहटा। खेड़ा अफगान में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार की शाम थोडे़ से अंतराल में दो बच्चे बुखार से अकाल मौत का शिकार हो गए।
इकराम के 11 साल के बेटे कादिर को पांच दिन से बुखार था। परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे। बुधवार की शाम उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में कादिर ने दम तोड़ दिया। यहीं के सनव्वर के दो साल के बेटे उजेर को भी तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसका उपचार भी परिजन निजी चिकित्सक से करा रहे थे। बुधवार की रात उसकी भी मौत हो गई।