फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के आरोप से मदनी की छवि को झटका

Sat, 14 Jun 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। फर्जी एलटीसी मामले में सीबीआई की कार्रवाई से मदनी खानदान की छवि को झटका लगा है। पूर्व सांसद महमूद मदनी पर लगे इस आरोप ने साफ सुधरी छवि वाले इस परिवार तक भ्रष्टाचार की आंच पहुंचाई है। हालांकि इससे पहले बयानों के जरिए महमूद मदनी जरूर विवादों में रहे हैं। मगर, उन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।
विज्ञापन

दरअसल, सीबीआई ने फर्जी एलटीसी मामले में पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय महासचिव महमूद मदनी को भी आरोपी बनाया है। महमूद मदनी के पिता अशद मदनी लंबे समय तक राज्यसभा के सांसद रहे हैं। हालांकि उनके इंतकाल के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बंटवारा हुआ और महमूद मदनी चर्चाओं में आए। चाचा अरशद मदनी से अलग होने के बाद राज्यसभा सदस्य रहे महमूद बयानों के जरिए जरूर विवादों में रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी बयान देने से नहीं चूके हैं। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का राजकीय आतिथ्य स्वीकार कर उलेमाओं के निशाने पर आए थे, मगर, सीबीआई की ओर से लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने मदनी परिवार की छवि को धूमिल किया है। हालांकि महमूद मदनी कहते हैं कि जो आरोप लगे हैं वे निराधार हैं। इन आरोपों में कोई दम नहीं हैं। अभी मेरे पूरी जानकारी नहीं आई है। मेरे ऊपर लगे आरोप की अपने स्तर से जांच करा रहा हूं कि इसके पीछे मसला क्या है। इसके बाद ही इस मसले पर बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें