सहारनपुर। मंडलायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यो को जल्दी और गुणवत्ता पूर्वक कराने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि मनरेगा में धनराशि व्यय नहीं की गई तो शासन को लिखा जाएगा। उन्होंने मनरेगा में कराए गए कार्यो का सत्यापन किया गया। इसमें 231 कमियां पाई गई। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में गत वर्ष बिना स्वीकृति के लगाए गए 177 हैंडपंप का भुगतान जल निगम ने कर दिया। लोहिया ग्रामों में भी प्रशासनिक सहयोग के बावजूद हैंडपंप नहीं लगाए जा रहे हैं
। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता जल निगम को भविष्य में डीएम के अनुमोदन के बाद ही हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम शामली पीके सिंह, सीडीओ सहारनपुर एस कमाल, सीडीओ मुजफ्फरनगर रवींद्र गोडबोले सहित अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।