फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशों को पंचों का फैसला भी बेमानी

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। गोकशी करने वाले का सामाजिक बहिष्कार और आरोपी पर 10 हजार रुपये जुर्माने का फैसला पंचायत में सुनाए जाने के बावजूद बन्हेड़ा खास में गोकशी नहीं रुक रही। करीब पांच माह पूर्व बन्हेड़ा खास में संभ्रांत लोगों की पंचायत में गाय की खरीद फरोख्त और गोकशी करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार और 10 हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया गया था। लेकिन गोकशों पर इस पंचायत का कोई असर नहीं हुआ। दो दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने एसएसपी को पत्र भेजकर गोकशी, जुआ और सट्टे का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसने 16 फरवरी को मकबरा पुलिस चौकी पर गोकशी की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस उल्टा उसे ही धमका रही है। वहीं, देवीकुंड परिसर में हुई विहिप व बजरंग दल की बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप वत्स ने कहा कि बन्हेड़ा में चार गाय काटी गईं जबकि पुलिस ने एक गाय के पैर व कुछ गोमांस बरामद करना दर्शाया है। ओमप्रकाश सैनी, हिमांशु, सोनू गुर्जर, आलोक कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें