फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे’

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने व्यापारियों से कहा कि वह नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग दें। सीओ चरण सिंह यादव ने व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि समय-समय पर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर नगर की सुरक्षा व शांति व्यवस्था में परस्पर सहयोग का आदान प्रदान करते रहेंगे। नगरध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि अतिक्रमण से आम आदमी के साथ-साथ व्यापारी भी त्रस्त हैं। प्रशासन नगर को अतिक्रमण मुक्त करें लेकिन व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सुभाष मित्तल, महबूब अंसारी और इलियास कुरैशी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अखिलेश जैन व संचालन राजेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, प्रदीप बंसल, सत्येंद्र बंसल, निशांत मित्तल, आरिफ अंसारी, शशांक रस्तौगी, अशोक रतड़ा, इस्हाक बाले खां, सलीम उल्ला अंसारी और राजकुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सैंपल भरने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न
देवबंद, 22 नवंबर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि खाद्य निरीक्षक से त्रस्त व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सहारनपुर आयुक्त तथा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा से मिलकर उनके स्थानांतरण व जांच की मांग करेगा। सिंघल ने कहा कि खाद्य निरीक्षक निरंकुश हो गए हैं जो सैंपल भरने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें