फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16656 छात्र आज करेंगे मतदान

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छात्र संघ की चुनावी महाजंग का आज फैसला होगा। जनपद के छह कालेजों के 86 प्रत्याशियों का भविष्य 16656 छात्र तय करेंग। मुन्नालाल कालेज को छोड़कर सभी कालेजों में सुबह आठ बजे से दोहपर दो बजे तक मतदान होगा। मुन्नालाल कालेज में आठ से एक बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने प्रत्येक कालेज में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। महाराज सिंह कालेज में 13 प्रत्याशी मैदान में है, जिनका भविष्य 3200 छात्र तय करेंगे। 13 ही बूथ बनाये गये है। जेवी जैन कालेज में 22 बूथों पर 19 प्रत्याशियों के लिए वोट पड़ेंगे। मुन्नानाल गर्ल्स कालेज में छह बूथ पर 10 प्रत्याशी, पुवांरका कालेज में दो बूथ पर 14 प्रत्याशी, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में 7 बूथ पर 23 प्रत्याशी, बेहट राजकीय महिला कालेज में दो बूथ पर सात प्रत्याशियों के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने मतदान निष्पक्ष और निर्विघ्न हो, इसके लिए प्रत्येक कालेज में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी की तैनाती रहेगी। एडीएमई डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि गड़बड़ी का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गुरुवार को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने कालेजों में व्यवस्था का जायजा लिया। जैन कालेज में सीओ द्वितीय संजय राय और मुन्नालाल कालेज में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेश कंडवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कहां-क्या स्थिति

कालेज प्रत्याशी छात्र बूथ
एमएस कालेज 13 3200 13
जेवी जैन कालेज 19 5730 22
मुन्नालाल कालेज 10 3000 6
पुवांरका कालेज 14 664 2
गोचर महाविद्यालय 23 3200 7
राजकीय महिला कालेज 7 862 2

कुल 76 16656 52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें