सहारनपुर। कालेजों में छात्रों की सियासत में राजनीतिक दलों एवं संगठनों के बड़े नेताओं का भी इम्तिहान होने जा रहा है। अपने सियासी रसूख का जलवा कायम रखने के लिए वे भी समर्थक प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने को भाग दौड़ कर रहे हैं। मंगलवार को यह सिलसिला और तेज हो गया।
एबीवीपी प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने को जेवी जैन कालेज, मुन्नालाल गर्ल्स कालेज और महाराज सिंह कालेज के छात्र छात्राओं से संगठन के उम्मीदवारों को मजबूत करने का आह्वान किया है। गिल कालोनी के दुर्गाबाड़ी स्थित सभागार में हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें हर छात्र छात्राओं की समस्याएं जानने को कहा।
इन नेताओं की ओर से जैन कालेज में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनुज पंवार, उपाध्यक्ष के रोहित चंद्रा, सचिव आयुषी गुप्ता, सह सचिव राव इमरान के लिए समर्थन मांगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष राजीव गुंबर, भाजयुमो के उपाध्यक्ष सूरज पंडित, विवेक, वीरेंद्र बहल, धर्मेंद्र मेहता, नरेश रावत, राकेश वीर, केके जैन, अजय वशिष्ठ, रूबी त्यागी, विनय सैनी, सतवीर, सीपी सिंह, जोगेंद्र, सुनील पंवार, पूजा चौधरी, राधिका पंवार, सोनिया चौहान, कुलदीप, प्रताप राणा, सुमित राणा, राकेश कुमार आदि ने छात्र छात्राओं से अपील की।
उधर, विविध कला संस्था एवं समाज कल्याण युवा संस्थान की ओर से भी एबीवीपी के जैन कालेज के छात्र संघ प्रत्याशियों के अलावा मुन्नालाल कालेज से अध्यक्ष पद की पूजा सैनी, उपाध्यक्ष की टीना, सचिव की नैना कश्यप, कोषाध्यक्ष की मंजू रानी, एमएस कालेज में अध्यक्ष पद के अरविंद कुमार के लिए समर्थन का आह्वान किया गया। संस्थान की निदेशिका अल्पना तलवार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या मीना बजाज, ममता सिंघल, शिवांग तलवार, नीना शर्मा, रमा गुप्ता, सचिव सुनीता कालिया, महासचिव वेदप्रकाश पोपली, विशंबरनाथ बजाज, पिंकी गुप्ता, सुनीति शर्मा, विमला शर्मा आदि मौजूद रहे।
पुराने धुरंधर भी उतरे सियासी मैदान में
जेवी जैन कालेज में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप वर्मा सहित कुछ अन्य पुराने धुरंधर छात्र नेता भी समर्थक प्रत्याशी मनजीत सिंह के समर्थन के लिएमैदान में कूद गए हैं। गांव मवीकलां, ताहरपुर, प्रेम नगर, मनोहरपुर, स्टेट बैंक कालोनी, द्वारिकापुरी, शिव विहार, हसनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदीप, पप्पन साढ़ौली, बाबी चौधरी, नितिन नन्हेडा, सर्वेश चौधरी, बिजेंद्र, अमित, राजकुमार, सुनील पंवार, बालिस्टर चौधरी, विक्रम सिंह, रघुराज सिंह, विपुल पंवार, रकम सिंह, राहुल चौधरी, रामकुमार, सेवाराम आदि ने संपर्क सभाएं कीं।
राष्ट्रीय छात्र चेतना समिति ने किया समर्थन का दावा
राष्ट्रीय छात्र चेतना समिति की ओर से मंगलवार को मानव मंदिर में हुई बैठक में छात्र संघ चुनाव में छात्र नेता श्याम सिंह और मोहम्मद अफजल पंवार के समर्थन का दावा किया गया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि छात्र संघ चुनाव में भी जातिवाद और धर्मवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की सोच और योग्य उम्मीदवार को देखकर ही छात्र छात्राओं को वोट करनी चाहिए।