फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया। पहले दिन महाराज सिंह कालेज में नामांकन के दौरान बाहरी स्टूडेंट्स के प्रवेश को लेकर बवाल हो गया। छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और उनमें जमकर मारपीट हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में सपा छात्र सभा, संयुक्त छात्र संघर्ष समिति समर्थित खेमे और महाराज सिंह कालेज छात्र हित समिति ने प्राचार्य को पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान महाराज सिंह कालेज के गेट पर शिक्षकों द्वारा पूर्व छात्र नेताओं को रोकने पर विवाद की शुरूआत हुई। छात्र हित समिति की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह के साथ कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भीम सिंह, अरुण राणा, कुलदीप शर्मा, देवी सिंह आदि पहुंचे। शिक्षकों ने उन्हें बिना आई कार्ड के अंदर प्रवेश से मना कर दिया। इस बीच सपा छात्र सभा और संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन शर्मा और अन्य नामांकन कर वापस लौट रहे थे। भीम सिंह पक्ष ने सपा छात्र सभा समर्थित लोगों के साथ कुछ आउटर स्टूडेंट होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अंदर जाने के बारे में पूछा, लेकिन शिक्षकों ने इसे अनसुनी कर दिया।
इस पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चीफ प्राक्टर डा. गजेंद्र शर्मा गेट पर पहुंच गये और हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान नेहा सिंह ने नामांकन के लिए कालेज में प्रवेश किया तो उसके साथ कुछ बाहरी छात्र भी आ गये। नितिन पक्ष ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों गुटों के छात्र आपस में उलझ गए़। दोनों में पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। कोतवाल ने बीच बचाव का प्रयास कराया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को तितर-बितर किया। बाद में पुलिस और शिक्षकाें ने सभी छात्र-छात्राओं के आई कार्ड चेक किये और बाहरी लोगों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा और संयुक्त छात्र संघर्ष समिति समर्थित गुट के ओर से नितिन शर्मा ने प्राचार्य डा. केेके शर्मा को इस बारे में पत्र सौंपा। पत्र में उनके पक्ष के छात्र गौतम चौधरी के साथ मारपीट और कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवार कीर्ति एवं पारुल के साथ बदसलूकी का आरोेप लगाया है। उन्होंने दूसरे पक्ष के नामांकन रद करने की भी मांग की। दूसरे पक्ष की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह की ओर से दिए गए पत्र में सपा समर्थित पक्ष को कालेज स्टाफ का संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। पत्र में चुनाव प्रक्रिया तक लाइब्रेरी इंजार्च को दूर रखने की मांग की गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
चीफ प्रोक्टर डा. गजेंद्र सिंह ने माना कि व्यवस्था में कुछ कमी रही। दोनों गुटों की ओर से पत्र दिए गए हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। कालेज में व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें