फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव सांवत खेड़ी निवासी एक युवक से मार्कशीट पर ऋण दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सांवत खेड़ी निवासी सचिन कुमार द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक उसके गांव के ही एक युवक ने करीब छह माह पूर्व उसे उसकी पत्नि मीनाक्षी की हाईस्कूल से बीए तक की मार्कशीट पर 3 लाख रुपये तक का लोन दिलाने की बात कहीं। उक्तयुवक ने उसे लोन लेने के लिए 30 हजार रुपये का खर्च बताया और एक माह के अंदर उससे लोन स्वीकृत कराने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये ले लिए लेकिन आज तक उसका लोन स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप है कि वह उसे लगातार छह माह से झांसा देता आ रहा है। उसने अपने पैसे और पत्नि की मार्कशीट वापस मांगी तो आरोप है कि उसने उसे पैसे और मार्कशीट आदि देने से इंकार कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें