फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगरी फॉक कलाकारों ने मचाया धमाल

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में गुरुवार को भारत और हंगरी की कला संस्कृति का अनूठा संगम दिखा। हंगरी के लोक नृत्य समूह स्टारी आईड ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग वेशभूषा और संगीत के साथ नृत्य की अनूठी प्रस्तुतियां जैसे ही शुरू हुईं तालियां की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
विज्ञापन

स्पिक मैके के बुलावे पर हंगरी का 12 सदस्यीय दल सहारनपुर पहुंचा। सहारनपुर के रेनबो स्कूल और आशा मार्डन स्कूल में हंगरीयन ग्रुप ने प्रस्तुति दी। स्कूल प्रबंधक आशा जैन और ग्रुप लीडर ब्यस्के तिमार, मार्टिस सीमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद मंच पर हंगरीयन कलाकारों ने अपनी कला और संस्कृति का ऐसा जादू बिखेरा सब झूम उठे। रंगारंग वेशभूषा और संगीत के साथ कलाकारों की कदम ताल, हाव भाव ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया। बीच-बीच में कलाकारों ने छात्र-छात्राओं को हंगरी लोक नृत्य से परिचित कराया और उनकी जिज्ञासा शांत की। बताया कि हंगरी में भी भारत की तरह ही कई कला और संस्कृति हैं। उत्सवों, समारोह में इन्हें खूब गाया, बजाया जाता है। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति के अनुसार आरती, तिलक एवं पुष्प वर्षा कर हंगरी कलाकारों का स्वागत किया गया। अंत में छात्र-छात्राओं ने सभी कलाकारों को उपहार देकर विदाई दी। प्रधानाचार्य भुवन जैन और भव्य जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरजा, अनिता, रूचिता, जसविंदर सिंह, शिवांगी, वंशिका, शिवि, अभय, निवेश, आकांक्षा, साम्या आदि शिक्षक और छात्र-छात्राओं का योगदान रहा। इसके बाद रेनबो स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ दल के समन्वयक सेंड्रा तिमान एवं चेयरपर्सन नर्गिस मलिक ने किया। स्पिक मैके चेयरपर्सन सुधीर जोशी और समन्वयक पंकज मल्होत्रा ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें