फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के कनेक्शनों के लिए चक्करघिन्नी बने किसान

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। नलकूप के कनेक्शन लेने के लिए किसान चक्कर घिन्नी बन गए है। जनपद के दो हजार से अधिक किसान कारपोरेशन अधिकारियों के दफ्तरों के ेचक्कर लगा रहे है परंतु उनको यहां उपकरण वितरण पर रोक लगाए जाने की बात कहते हुए किसानों को टरकाया जा रहा है। किसानों ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन

जनपद में वर्ष 2011-12 में 4504 किसानों को निजी नलकूपों के लिए सब्सिडी पर विद्युत कनेक्शन जारी किए गए थे। इनमें से अभी केवल 2400 किसानों को ही कनेक्शन का सामान उपलब्ध कराया गया है। 2104 किसानों को कनेक्शन का सामान अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसानों के अनुसार कर्जा लेकर उन्होंने नलकूप तो लगा लिया परंतु कनेक्शन न मिलने के कारण नलकूप अब ठप्प होने की स्थिति में है। इसी में सिंचाई के अभाव में फसल सूखने के कगार पर है। किसान भूषणलाल समसपुर नौगांवा, अनवरपुर बरोली की उषा देवी, मुकेश कुमार मिरगपुर पांजूवाला, अनुज कुमार जमालपुर, मनोज कुमार मीरदासपुर का कहना है कि कनेक्शन चालू न होने से उनके नलकूप करीब एक साल से बंद पडे है। वे अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
ये है प्रोसीजर
नलकूपों के लिए सब्सिडी पर जारी किए जाने वाले विद्युत कनेक्शन के लिए 12,225 रुपये की रसीद काटी जाती है। जिसमें किसान को एक ट्रांसफार्मर कीमत 44,600 रूपये, 6 विद्युत पाले, कीमत 12,000 रूपये, 900 मीटर तार, कीमत करीब 17 हजार रूपये होती है। प्रति कनेक्शन पर सरकार की ओर से 68 हजार रूपये की सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन

समस्या
सब्सिडी पर कनेक्शन के लिए आवेदन करना ही किसान के लिए टेढ़ी खीर है। 12,225 रूपये की रसीद कटवाने के लिए किसानों के पैरों के जूते घिस जाते है। आवेदन फार्म भरने के बाद किसान का शोषण शुरू हो जाता है। रिपोर्ट लगाए जाने एवं सामान उपलब्ध कराए जाने के नाम किसानों को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। आरोप है कि बिजलीघर पर काम कराने वाले दलालों का जमावड़ा लगा रहता है।

एससी ट्रांसफार्मर का लिखित में आदेश आया है कि फिलहाल सामान वितरण पर रोक लगा दी गई।
रामबाबू, एक्सईएन ट्रांसफार्मर
सहारनपुर जनपद से 4504 किसानों के कनेक्शन के लिए रसीद काटी गई है जिसमें 2400 को सामान उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष किसानों को भी जल्द ही सामान उपलब्ध कराया जायेगा।
विज्ञापन

नरेश कुमार एक्सईएन विद्युत
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें