शासन-प्रशासन के तमाम प्रयास जनपद के किसानों को पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रहे हैं। सहारनपुर जनपद की तीन चीनी मिलों पर 99.38 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। इनमें सबसे अधिक बकाया गांगनोली चीनी मिल पर है।
नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन जिले की तीन चीनी मिलों के किसान अभी भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए तरस रहे हैं। इसके चलते किसानों के सामने त्योहारी सीजन में आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान करने का नियम है।
इसके बाद भुगतान करने पर किसानों को बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाने का प्रावधान है। इसके बावजूद किसानों को ना तो समय पर गन्ना मूल्य मिलता है और न ही बकाया पर ब्याज ही मिल पा रहा है।
गन्ना विभाग के 18 अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार जनपद की गांगनोली चीनी मिल पर 67.60 करोड़ रुपये, गागलहेडी पर 19.01 करोड़ और टोडरपुर पर 12.77 करोड़ रुपये बकाया हैं।व