फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाली पड़े 98 पंचायत सहायकों के पद, ग्रामीण परेशान

Wed, 21 Aug 2024 03:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के 98 पद खाली पड़े हैं। ग्रामीणों की सहायता के लिए मिनी ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक रखे गए थे। इन पर पात्रों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभ दिलाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

दरअसल, दो वर्ष पूर्व जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में मिनी ग्राम सचिवालय बनाए गए थे। जिनमें ग्राम पंचायत से जुड़े विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान गांव में हो जाए। ग्राम सचिवालयों में वाईफाई, कंप्यूटर, लोगों की बैठने और पेयजल सहित अनेक सुविधाओं से लैस किया गया था। इसके साथ ही संविदा पर पंचायत सहायकों को रखा गया है। इनको वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण, सुमंगला और सुकन्या समृद्धि सहित अनेक योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाने कार्य सौंपा गया है। पात्रों को ग्राम सचिवालय से निशुल्क ऑनलाइन फार्म भरवाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आकर परेशान ना होना पडे। लेकिन 98 ग्राम पंचायतों में पद खाली पड़े हैं। इस वजह से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्य कराने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है।

ग्राम पंचायत निवासी व्यक्ति ही होगा पंचायत सहायक
जिला पंचायत राज विभाग के पास पंचायत सहायकों के लिए आवेदन आए हैं, लेकिन उसी व्यक्ति को पंचायत सहायक रखा जाएगा, जो उसी ग्राम पंचायत का रहने वाला हो। कक्षा 12 में मिले नंबर के आधार पर ही मेरिट लिस्ट जारी कर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

-
विकासखंड़-खाली पद
बलियाखेड़ी-04
देवबंद-08
गंगोह11
मुजफ्फराबाद-12
नागल07
नकुड़09
नानौता-03
पुवांरका 15
रामपुर मनिहारान-10
साढ़ौली कदीम-06
सरसावा-06

पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत खाली पड़े पदों पर पंचायत सहायकों को जल्द ही नियुक्त किया जाएगाआलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें