फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ अनेक संगठनों का विरोध प्रदर्शन आज

Wed, 21 Aug 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी सहित कई संगठनों ने 21 अगस्त यानी आज बंद का एलान किया है। इसमें समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी लोग जनकपुरी तिराहे पर इकट्ठा होने के बाद घंटाघर से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बंद को लेकर बहुजन समाज पार्टी नेताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर बैठक की। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है। अन्य संगठनों का समर्थन भी पार्टी को मिल रहा है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस बंद में शामिल रहेगा। सभी कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। यहां से पूर्वाह्न 11 बजे घंटाघर को होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आरक्षण को समाप्त कर देना चाहती है। वर्गीकरण उसी का हिस्सा है। उन्होंने बंद के दौरान कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखते हुए शामिल होने की अपील की। बैठक में मंडल प्रभारी नरेश गौतम, प्रभारी अनिल कुमार, एस आलम सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन संगठनों ने दिया समर्थन
समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने आरक्षण को क्रीमीलेयर जैसे वर्ग में बांटने को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को देश भर में बंद में शामिल होने की अपील की है। कहा कि पार्टी संविधान के दायरे में रहते हुए वर्गीकरण के फैसले का विरोध करेगी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने भी 21 अगस्त को भारत बंद को समर्थन देने की अपील कार्यकर्ताओं से की है। इस संबंध में उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। संविधान बचाओ ट्रस्ट के संयोजक अधिवक्ता राजकुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 21 अगस्त के बंद में शामिल होंगे। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन के संस्थापक रविंद्र कुलवंशी ने भी भारत बंद को समर्थन की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें