कोरोना के 97 नए संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 97 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस अस्पताल के 38 कर्मी भी शामिल हैं। जिनकी वजह से अस्पताल के शेष कर्मी और भर्ती मरीज तनाव में हैं। वहीं, जिला कारागार के तीन बंदी भी इन संक्रमितों में शामिल हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने वी-ब्रॉस अस्पताल को पत्र भेजकर अस्पताल को एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइड सोडियम के घोल से 12-12 घंटे के अंतराल पर दो बार सैनिटाइज कराने के लिए कहा है। वहीं, अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी सेवा समेत पूरे अस्पताल को दो दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भर्ती मरीजों की तुरंत छुट्टी या फिर अन्य किसी अस्पताल में शिफ्ट करने की हिदायत दी है। वी-ब्रॉस अस्पताल के 38 कर्मचारियों से अलग संक्रमितों में मोहल्ला मोरगंगज और जिला जेल के तीन-तीन, छुटमलपुर, छोटी रेलवे लाइन, सीएचसी सरसावा और शाहपुर के दो-दो तथा दया शुगर मिल, गोपाली, मीरगपुर, फतेहपुर, डिगोली, सोनाअर्जुनपुर, न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी, गोकलपुर, मुरादखेड़ी, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, इसरा गंगोह, मुजफ्फरनगर निवासी, महमूदपुर, दामोदरपुरी कॉलोनी, रघुनाथपुर, शिवेंद्रनगर, प्रद्युमन विहार, आली की चुंगी, इंदिरा चौक, बेरीबाग, नानौता, नवीन नगर, मोहल्ला छिपियान, इस्लामनगर, गुरुद्वारा रोड, मोहम्मदपुर, खुड़ाना, गंगोह, साल्हापुर, रामपुर मनिहारान, उमरी कलां, सहारनपुर शहर, जौला, नागल, कुरड़ी, बाबूपुर, आईपीटी परिसर, हबीरपुर, मिशन कम्पाउंड, गिल कॉलोनी, शारदानगर, सरसावा आदि स्थानों से एक-एक व्यक्ति शामिल है।
जनपद में शनिवार को 97 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 38 संक्रमित वी-ब्रॉस अस्पताल के कर्मी हैं। इस अस्पताल को दो दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग बीते एक सप्ताह में इस अस्पताल में गए या इलाज कराया है वे जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच करा लें।-डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ
दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बिना मास्क के बाहर बैठे त?- फोटो : SAHARANPUR
दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गेट पर चर्चा करते चिकित्?- फोटो : SAHARANPUR
दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर वार्ड को बंद करते कर्मचा?- फोटो : SAHARANPUR