फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 94 हजार गोल्डन कार्ड बने

विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत कक्ष - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 94 हजार गोल्डन कार्ड बने
विज्ञापन

सहारनपुर। एक साल पहले केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी और बीपीएल कार्ड धारकों का पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कराया। इस योजना का काफी लोगों को लाभ भी हुआ। इस योजना को धरातल पर लागू करने में मुश्किलें भी आईं। बहुत से लोगों के कार्ड नहीं बन पाए, निजी अस्पताल भी शुरू में तैयार नहीं थे, इलाज करने के बाद अस्पतालों को लंबे समय तक भुगतान नहीं हुआ। एक साल बाद योजना की क्या है स्थिति, इस योजना से गरीबों की सेहत कितनी सुधरी, इसकी पड़ताल करती अमर उजाला की समाचार श्रृंखला ...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सहारनपुर जनपद में 1,16,119 परिवार पात्र हैं, जिनमें से अभी तक 94 हजार लोग गोल्डन कार्ड बनवा चुके हैं। कार्ड बनाने के मामले में सहारनपुर प्रदेश भर में 12वें स्थान पर है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई। योजना के तहत चयनित गरीब व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज पा सकता है, वह भी महंगे और प्राइवेट अस्पताल में। जनपद में कुल 1,16,119 परिवार पात्र पाए गए हैं। जिनको योजना के पत्र एएनएम और आशाओं द्वारा घर-घर पहुंचाए गए हैं। पत्र को साथ लेकर चयनित परिवारों के सदस्य अपने गोल्डन कार्ड बनवा रहे हैं। अभी तक जनपद में 94 हजार गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। कार्ड बनाने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय अधिकारी कुल 1,16,119 परिवारों में करीब पांच लाख सदस्य मान रहे हैं।
योजना के तहत अनुबंधित 23 अस्पताल
सरकारी अस्पताल --
- एसबीडी जिला अस्पताल सहारनपुर, जिला महिला चिकित्सालय, सहारनपुर, मेडिकल कॉलेज पिलखनी अंबाला रोड सहारनपुर, सीएचसी फतेहपुर, सीएसची देवबंद, सीएचसी गंगोह।
प्राइवेट अस्पताल
- आई क्यू विजन हास्पिटल सहारनपुर।
- सोना ट्रामा अस्पताल सहारनपुर।
- मेगासिटी अस्पताल दिल्ली रोड सहारनपुर।
- पांडेय स्पेशियालिटी अस्पताल दिल्ली रोड सहारनपुर।
- श्रेष्ठ नेत्र अस्पताल दिल्ली रोड सहारनपुर।
- डॉक्टर रामजी नारायण आई अस्पताल चमारीखेड़ा।
- जीवन ज्योति आई एवं मैटरनिटी अस्पताल प्रतापनगर सहारनपुर।
- शांति आई अस्पताल दिल्ली रोड सहारनपुर।
- जीवन ज्योति अस्पताल छुटमलपुर।
- मेडीग्राम अस्पताल दिल्ली रोड सहारनपुर।
- डॉक्टर श्रॉफ आई अस्पताल दिल्ली रोड।
- एकता हास्पिटल बाजोरिया रोड सहारनपुर।
- केयर पार्टनर्स हार्ट सेंटर बाजोरिया रोड सहारनपुर।
- डॉक्टर समित डेंटल एंड सर्जिकल सेंटर सहारनपुर।
- उर्मिला हास्पिटल पटेल नगर सहारनपुर।
- गुप्ताज हास्पिटल निकट सदर थाना सहारनपुर।
यहां बनवाएं गोल्डन कार्ड
गोल्डन कार्ड एसबीडी जिला अस्पताल और अंबाला रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर बनाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर कार्ड बनवाने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा कार्ड सभी जनसेवा केंद्रों पर भी बनाए जा रहे हैं, जहां के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें जनसेवा केंद्र आपको कार्ड को लैमिनेट करके देगा। अधिक से अधिक लोगों के कार्ड बनें इसके लिए जनसेवा केंद्रों के द्वारा जनपद में 151 कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप तीन से 30 सितंबर तक चल रहे हैं। शिविर में कार्ड बनवाने के लिए भी 30 रुपये प्रति कार्ड शुल्क रखा गया है। कार्ड लैमिनेशन के साथ लें।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना सहारनपुर में सफलतापूर्वक चल रही है। कुल 116119 परिवारों में से हम 94 हजार लोगों के कार्ड बना चुके हैं। कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए हम जनसेवा केंद्रों के सहयोग से गांवों में कैंप लगवा रहे हैं। योजना के साथ फिलहाल 17 प्राइवेट अस्पताल जुड़े हैं। इनके अलावा छह सरकारी अस्पताल शामिल हैं। - सुशील गुप्ता, जिला कोआर्डिनेटर, आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें