फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंदगी फैलाने पर सात दिन में 93 दुकानदारों के हुए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम ने की है डोर टू डोर कचरा लेने की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को लागू करने के लिए नगर निगम सख्ती बरत रहा है। निगमकर्मियों को कचरा नहीं देने और सड़कों पर कचरा डालने वाले ऐसे 93 दुकानदारों के चालान बीते एक सप्ताह में काटे गए हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम सहानपुर को पहले नंबर पर लाने के लिए नगर निगम सफाई के क्षेत्र में कई काम कर रहा है। उनमें से एक है घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेकर उसको निस्तारण केंद्र तक पहुंचाना। इसके लिए नगर निगम ने दुकानदारों से मासिक शुल्क तय किया है। इसमें अनेक बाजार और दुकानदार ऐसे हैं, जो निगम की गाड़ी को कचरा देने की बजाय रात में दुकान बंद करते वक्त कचरा सड़क पर छोड़ जाते हैं या फिर सुबह के समय दुकान खोलकर दुकान की सफाई कर कचरा सड़क पर कर देते हैं। निगम अधिकारियों ने शहर को गंदा करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए चालान की व्यवस्था की है। 19 से 26 जून तक गंदगी फैलाने वाले 93 दुकानदारों के चालान काटते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा बार बार कहने पर भी निगम कर्मचारियों को कचरा नहीं देने वाले और कचरा देने के बाद यूजर चार्ज नहीं देने वाले दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम नगरायुक्त के निर्देशन में पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। दुकानों से कचरा लेने की व्यवस्था में कई दुकानदार सहयोग करने के बजाय सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के चालान काटे गए हैं। -अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें