फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय पुवांरका की एक प्रोफेसर सहित 11 लोग तथा शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी के दो डॉक्टरों सहित नौ लोग शामिल हैं। इनके अलावा एयर फोर्स स्टेशन परिसर में भी छह लोग संक्रमित आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में अभी तक कुल 409 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पुवांरका में मिले 11 संक्रमितों में जहां एक प्रोफेसर, कर्मचारी और कुछ छात्र भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 21 वर्ष तक है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मिले नौ लोगों में दो डॉक्टर, स्टाफ के सदस्य और एमबीबीएस के छात्र भी शामिल हैं। एयर फोर्स स्टेशन परिसर में मिले छह संक्रमितों में तीन साल के बच्चे से लेकर 52 साल के व्यक्ति तक शामिल हैं। सीएचसी चिलकाना के दो, पीएचसी मुजफ्फराबाद का एक और एसबीडी जिला अस्पताल का एक व्यक्ति शामिल है। आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित परिसर का एक और जेवी जैन इंटर कॉलेज का भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। मिशन कंपाउंड के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा पुलिस लाइन परिसर, ऑफिसर कॉलोनी, शंकर नगर, जवाहर पार्क, छपरेड़ी, गंगोह, खाताखेड़ी, रामनगर, पंत विहार, शारदानगर, हिम्मत नगर, सरसावा, राघवपुरम, पुरानी चुंगी, खुमरान पुल, छुटमलपुर, खानआलमपुरा, न्यू आवास विकास, हकीकतनगर, नवीन नगर, आल्लमपुर, टीचर कॉलोनी, ढायकी, नकुड़, फंदपुरी, हिरन मारान, कृष्ण नगर, म्युनिसिपल कॉलोनी, शिव विहार, बाजोरिया रोड, काजी मोहल्ला, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी संक्रमित मिले हैं। 93 संक्रमितों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
देहात में भी बढ़ रहा संक्रमण
शनिवार को मिले 93 संक्रमितों में 59 लोग सहारनपुर शहर के रहने वाले हैं, जबकि शेष 34 लोग देहात के अलग-अलग गांवों से हैं। यानी शहर के साथ ही देहात में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जनपद में 365 एक्टिव मरीज
कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 409 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 44 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 365 एक्टिव मरीज हैं। खास बात यह है कि इनमें से 381 मरीज अकेले जनवरी माह के पहले आठ दिन में मिल चुके हैं। यानी नया साल लगते ही कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है।
शहर में 76 कंटेनमेंट जोन बनाए गए
लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों की वजह से शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार तक 59 कंटेनमेंट जोन थे, जो शनिवार को बढ़कर 76 हो गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि शनिवार को 93 मरीज और मिलने के बाद नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। 76 कंटेनमेंट जोन शुक्रवार तक मिले मरीजों पर बनाए गए हैं।
शनिवार को जनपद में 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। जनपद में फिलहाल 365 एक्टिव मरीज हैं। अच्छी बात यह है कि किसी मरीज की ऐसी स्थिति नहीं है कि उसे भर्ती किया जाए। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
विज्ञापन

शिवांका गौड़, सर्विलांस अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें