फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले कई दिन बढ़ेगी सूरज की तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले कई दिन बढ़ेगी सूरज की तपिश
विज्ञापन

सहारनपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को कभी धूप खिली, तो कभी आसमान में बादल छाये रहे। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब अगले कई दिन सूरज की तपिश बढ़ेगी, जिससे गर्मी में इजाफा होने पर परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले कमी आई, जिसकी वजह शुक्रवार को आंधी, बरसात और ओलावृष्टि रही। शनिवार सुबह तेज धूप खिली, जिसके बाद दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाये, लेकिन उसके फिर से सूरज की तपिश बढ़ गई। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला में कार्यरत उमेश कुमार के मुताबिक अब 21 मई तक तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, जिससे गर्मी परेशान करेगी। इसके बाद 22 और 23 मई को बादल छाये रहेंगे, लेकिन 26 और 27 मई को फिर से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें