फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में बढ़ी डायरिया की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम बदलने और दूषित खानपान की वजह से बच्चों में डायरिया यानी पेट खराब होने की समस्या बढ़ रही है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में ज्यादातर बच्चे डायरिया के हैं। प्रतिदिन 15 से 20 बच्चों को गंभीर हालत के चलते भर्ती करना पड़ रहा है। वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों में 80 फीसदी डायरिया से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके चौधरी ने बताया कि मौसम बदलने, ज्यादा भोजन कर लेने, दूषित फल और दूषित पानी पीने, अधिक ठंडा पानी पीने, बर्फ आदि खाने से पेट खराब रहने की आशंका रहती है। गर्मियों में दूषित पानी के ज्यादा सेवन से पेट में कई अशुद्धियां चली जाती हैं, जो डायरिया, उल्टी और अन्य बीमारियों की वजह बनती हैं। फूड प्वाइजनिंग और तेज मिर्च मसाले वाला भोजन खाने से भी डायरिया होने की आशंका रहती है। अस्पताल के ही दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीरेंद्र भट्ट ने बताया कि सर्दियों और बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन से सबसे अधिक डायरिया होता है। एक बार भोजन करने के बाद उसके पचने से पहले ही दोबारा भोजन करना भी हानिकारक रहता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन सौ के करीब बच्चे रहे हैं, जिनमें ज्यादातर में डायरिया की शिकायत है। गंभीर स्थिति वाले बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती बच्चों में करीब 80 फीसदी डायरिया के मरीज हैं।
विज्ञापन

डायरिया के लक्षण
- दस्त आने से पहले पेट में हटका और मीठा दर्द होना।
- कभी टाइट तो कभी पानी की तरह का दस्त होना।
- शरीर में तेजी से गिरावट आना, पेट के दबाने पर दर्द होना।
- जीभ सूखना तथा हाथ और पैरों का ठंडा पड़ना।
- शरीर में बेचैनी और चलने में थकान महसूस होना आदि।
डायरिया यानी दस्त होनेे पर यह करें
- ओआरएस का घोल या एक गिलास पानी में एक चम्मच चीनी और चुटकी भर नमक मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर बाद पिलाएं।
- भोजन के रूप में दही-चावल या खिचड़ी खाएं।
- चावल का धोवन (चावल उबलने के बाद बचा हुआ गाढ़ा सूप), मूंग या मसूर की दाल का पानी पीएं।
- साबूदाना की खीर, छाछ या दही इच्छानुसार सेवन करें।
- सेब का मुरब्बा या केले और चावल खाएं।
- दोपहर के भोजन में लौकी का रायता, दही या लस्सी लें आदि।
- पीने का पानी उबालकर, ठंडा करके पिएं।
- भोजन करने के पहले हाथों को अच्छे से धुलें।
- हाथों के नाखून काट कर रखें।
डायरिया से बचने के लिए यह न करें
- बासी, तली, मिर्च-मसालेदार चीजो का सेवन न करें।
- ज्यादा गर्मी में शराब, चाय, कॉफी का सेवन न करें।
- बासी, खट्टी महक वाला दूध न पीएं।
- भोजन को ढककर रखें, जिससे उस पर मक्खियां न बैठ पाएं।
- फ्रीज में रखे पदार्थों को निकालने के तुरंत बाद न खाएं पहले कुछ देर बाहर रखा रहने दें।
- आलू, इमली, बैंगन, गोभी, अचार का सेवन न करें।
- फास्ट फूड को खाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें