बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर स्थित गांव खुशहालीपुर खुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने बाइक में डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि डंपर पलटने से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।
थाना पुलिस के मुताबिक सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग पर घटना बुधवार की देर रात की है। गांव खुशहालीपुर खुर्द में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 26 वर्षीय संदीप पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव तोता टांडा थाना बिहारीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं डंपर भी पलट गया। जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गया। थानाध्यक्ष बिजेन्द्र रावत ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।