सहारनपुर। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र को खतरा है, इसलिए गठबंधन प्रत्याशी को जिताना आवश्यक है। गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।
रविवार को चकराता मार्ग पर नगर विधायक के कैंप कार्यालय पर सपा का बूथ प्रभारी और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शिविर आयोजित किया गया। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और प्रभारियों को अपने बूथ मजबूत करते हुए रिकार्ड वोटों से गठबंधन प्रत्याशी को जिताना है, ताकि जुमलेबाजों की सरकार को सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर देशवासी को भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन उनकी वीरता पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने कहा कि एक बूथ पर 20 यूथ के हिसाब से कार्यकर्ता तैयार किए हैं, जो गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए संकल्पित हैं। पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे बच्ची सिंह सैनी ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन होने से भाजपा का जाना तय है। इतिहास गवाह है कि यूपी के समर्थन के बगैर कोई दल केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना सका। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व मंत्री सरफराज खां, गठबंधन प्रत्याशी फजलुर्रहमान के छोटे भाई तसलीम कुरैशी ने कहा कि किसी भी दशा में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सलीम अहमद ने कांग्रेस छोड़कर अपने समर्थकों सहित सपा में शामिल होने की घोषणा की। सम्मेलन में गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, परीक्षित वर्मा, शेखर राणा, सुदेश गुर्जर, नवाब गुर्जर, पार्षद टिंकू अरोड़ा, रतन यादव, राजीव अग्रवाल, उमर अली, राजीव शर्मा, संदीप जैन, हाजी कमरुज्जमां, हरपाल वर्मा, पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद नूर आलम, पार्षद शावेज, सुशील सोनकर, पार्षद हाजी शाहनवाज, पार्षद नो नी, पवन गोयल, अखिल प्रसाद, उदयवीर कश्यप, पार्षद इमरान सैफी, राजीव अन्नू, शहजादी बेगम, अमित गुप्ता, नदीम अंसारी, महजबी खान, हिना सिद्दीकी, अनुज गुप्ता, जैबुनिशा, इरशाद अहमद, जहीर, परवीन मलिक, मेहताब अली आदि मौजूद रहे।