सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक एकादश और गैर शिक्षक एकादश टीमों के बीच क्रिकेट मैच कराया गया। जिसे गैर शिक्षक एकादश की टीम ने चार विकेट से जीत लिया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी शिक्षक एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गवाकर 124 रन बनाए। इनमें अनुज ने 51, डॉ. मनु गुप्ता ने 23 और डॉ. अशोक शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। गैर शिक्षक एकादश की ओर से विवेक राठौर ने तीन तथा राजवीर सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गैर शिक्षक एकादश की टीम ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 125 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। विवेक राठौर ने 40 और राजवीर ने 23 रन बनाए। डॉ. मनु और डॉ. हरवीर को दो-दो विकेट मिले। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. वंदना रूहेला, डॉ. राजकुमार, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
स्काउट एवं गाइड ने गांठें बांधना सीखा
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के दूसरे दिन जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज और दीपमाला चौधरी की देखरेख में स्काउट एवं गाइड ने गांठें बांधना, खोज के चिन्ह बनाना, मार्च पास्ट आदि सीखा। स्काउट एवं गाइड ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली, जो क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. मनीषा सैनी, निहारिका, आकांक्षा, शताक्षी, फरहीन, महक सिंह आदि मौजूद रहे।