फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही घर से दो लोगों की मौत पर रो पड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम सलेमपुर में बलवंत के दोनों बेटों की जहरीली शराब ने मौत की ऐसी नींद
विज्ञापन

सुलाया कि पूरा गांव रो पड़ा। एक ही घर में दो लोगों की मौत से जहां कोहराम मच गया। वहीं एक ही गांव में छह मौतों से गांव मातम में डूब गया। गांव में चूल्हा तक नहीं जला। यही नहीं इस गांव के एक व्यक्ति की आंख की रोशनी ही चली गई। ग्राम सलेमपुर के लिए शुक्रवार मौत का दिन बनकर आया। जहरीली ही एक के बाद एक करके गांव के छह लोगों की मौत हुई तो पूरा गांव मातम में डूब गया। जबकि एक युवक कर्ण की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। लेकिन बलवंत के घर में एक साथ दो बेटों की मौत ने परिवार को तोड़ दिया। बलवंत के एक बेटे सत्यवान की सुबह ही मौत हो गई, जबकि सत्यवान का भाई झगड़ू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम होते-होते वह भी जिंदगी से हार गया। दो सगे भाइयों की मौत होने के बाद गांव का हर शख्स दुख में डूब गया, हर आंख से आंसू निकल पड़े। गांव में चूल्हे नहीं जले। गांव के लगभग आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिनमें से सुभाष की आंखों की रोशनी चली गई। अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें