फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा से किया प्रभात फेरी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्प वर्षा से किया प्रभात फेरी का स्वागत
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के 11वें वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में छठे दिन की प्रभातफेरी निकाली गई, जिसने संतनगर, अमरदीप कॉलोनी, जनता रोड, नुमाइश कैंप, गोविंद विहार में भ्रमण किया।
विज्ञापन

संतनगर में तपेश्वर दत्त के निवास से शुरू होकर गोविंद विहार में बलबीर सिंह के निवास पर प्रभातफेरी का विश्राम हुआ। मार्ग में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष शीतल विश्नोई, पार्षद प्रमोद चौधरी, बिट्टू, देविका, जगदीश प्रशाद ने पुष्प वर्षा कर बालाजी महाराज का स्वागत किया। इससे पूर्व मंगलवार की शाम बालाजी धाम में नगर के प्रमुख चिकित्सक डा. संजीव मिगलानी और डा. नैना मिगलानी ने अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज की आरती उतारी। इसके उपरांत अतुल जोशी महाराज ने डा. संजीव मिगलानी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें