फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

बिहारीगढ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बिहारीगढ़ के तत्वावधान में गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नगर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। इसमें पोंटा साहिब से आए गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बाहर से आए रागी जत्था ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। जहां पर गुरु का अटूट लंगर बरता गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान पंजाब सिंह, जगत सिंह सिद्धू, राम सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, हरचरण सिंह, सरदार अमरीक सिंह, रमेश सिंह, सरदार कंवर सिंह सिद्धू मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें