फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनवरी से चलेगा टीबी रोगी खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सात जनवरी से चलेगा टीबी रोगी खोज अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में टीबी रोगी खोज अभियान सात जनवरी से शुरू होगा, जो 17 जनवरी तक चलेगा। अभियान के संबंध में शुक्रवार को एसबीडी जिला अस्पताल के टीबी सैनिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारी की ओर से अभियान के संबंध में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने बताया कि प्रावधान के अनुसार जनपद में टीबी हाई रिस्क वाली दस फीसदी आबादी को चिह्नित किया गया है। सहारनपुर की आबादी करीब 38 लाख है। इस लिहाज से करीब तीन लाख 85 हजार लोगों की आबादी में टीमें जाकर रोगियों की खोज करेंगी। सरसावा और सढ़ौली कदीम की टीबी यूनिटों के तहत दूरगामी एवं कुपोषित गांवों में अभियान चलाया जाएगा। टीबी यूनिट नकुड़, देवबंद और नानौता के तहत दूरगामी गांवों, एमडीआर रोगियों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया गया है। इनके अलावा एचआईवी रोगियों के आसपास पड़ने वाले क्षेत्र, निर्माणाधीन क्षेत्र वर्कर क्षेत्र, ईंट भट्ठा मजदूर भी जांच के दायरे में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन-तीन लोगों की टीम एक दिन में 50-50 घरों में जाकर दस दिन तक 500 घरों का सर्वे करेगी। एक घर में औसतन पांच लोगों के होना माना गया है। इस प्रकार 150 टीमें दस दिन में 75 हजार घरों का सर्वे करेंगी। कार्यशाला में महापौर संजीव वालिया, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. एके दुआ, सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. अखिल टंडन, डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार, मुकेश कुमार, एमपी सिंह चावला, परवेंद्र यादव, ओमप्रकाश, आशुतोष शर्मा, अशोक कुमार, अरविंद शर्मा, अभिषेक यादव, सजनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें