फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित की हत्या की सही जांच कराए प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच ने बुलंदशहर में बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और गोरक्षक सुमित की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को मंच की बैठक में डा. भानू प्रताप सिंह ने कहा कि यदि गोहत्या न होती तो इतना बड़ा बवाल नहीं होता। सारे विवाद की जड़ गोहत्या है। सरकार को गोहत्या के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए। सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि रणखंडी गांव का नाला तथा हिंडन नदी समाज के लिए अभिशाप बने हुए हैं। जिन पर सरकारी मशीनरी पूरी तरह से विफल हो रही है। कैंसर से लगातार मौतें होना सरकार के माथे पर कलंक है। अध्यक्षता कर रहे मुकेश राणा ने कहा कि हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त एवं रणखंडी के नाले को पक्का कराया जाना जरूरी है। प्रदूषित जल प्रवाह करने वाले उद्योगों से कैंसर के मृतकों को मुआवजा दिलाया जाए। संचालन कर रहे ब्रजपाल पुंडीर ने कहा कि बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और गोरक्षक सुमित की हत्या एक ही व्यक्ति द्वारा किए जाने की सही जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर मोंकित राणा, बबल सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश राणा, जगवीर सिंह, अजय कुमार, राजवीर सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें