फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में 193213 बच्चों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत पांच दिन में जनपद के एक लाख 93 हजार 213 बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने दी। वह मंगलवार को अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 26 नवंबर से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में सहारनपुर बेहतर तरीके से प्रदर्शन कर रहा है। 26 से 30 नवंबर तक मात्र पांच दिन में हम दो लाख के करीब बच्चों को टीकाकरण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि अभी तक टीका लगाने को लेकर कोई किसी प्रकार की घटना सामने नहीं आई है। इससे लोगों का भरोसा अभियान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि डीएम की ओर से सभी स्कूलों को अभियान को सफल बनाने में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका असर नजर भी आ रहा है। डीएम की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें वह लोगों से अपने नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराने की अपील कर रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि रुबेला का टीका लगाने का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। ऐसे में लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें