प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरियां निकालीं
रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 12वें दिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभात फेरियां निकाली गईं।
रामपुर मनिहारान में प्रभात फेरी में श्रद्धालु गुरु का गुणगान करते हुए आगे निकल रहे थे। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में 24 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रभात फेरी में प्रधान मंजेंद्र सिंह, सेक्रेटरी मदन लाल बाठला, अकुंश छाबड़ा, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, भूपेंद्र कौर, कुलदीप कौर, ज्योति, पलविंद्र सिंह, मन्ना सिंह, सतीश सचदेवा, टिंकू बाठला, इकबाल सिंह, हरप्रीत सिह, गुलविंद्र सिंह, पलविंद्र सिंह, मन्ना सिंह, प्रभजीत सिंह, अमोलक सिंह, अमृत सिंह, इकबाल सिंह, हरमन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
छुटमलपुर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पंच प्यारे सबसे आगे चल रहे थे। पंजाबी कालोनी स्थित कुटिया से शुरु प्रभात फेरी नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकलीं। गंगोह में भी अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने निशान साहिब को माला पहनाकर नमन किया। गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारा पीठ बाजार से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं का जत्था सराफा बाजार, नीम तला, गुजरान, बाबू राय, गणेश चौंक समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा। गणेश चौक पर अमित गेरा, राजीव पिपलानी आदि ने स्वागत किया। गुरुद्वारा दैदनौर में निशान साहिब का चोला बदला गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी में अरविंदपाल सिंह कपूर, अमरदीप सिंह लाड्डी, सरदार बलकार सिंह, तुषार सिंह, दिलावर सिंह, गुरमुख सिंह, अमित गेरा, राजीव पिपलानी, बंटी पिपलानी, अनिल नामदेव, स्वर्ण कौर, सिमरन कौर, जसवीर कौर, परमजीत कौर, संध्या मिनोचा, डिंपल बजाज, आशा चुग, हरजीत कौर, तलविंद्र कपूर, याशिका नारंग, मीनू ललित, रीटा नागपाल, खुशी नागपाल, निर्मल अरोड़ा, अभिनव ललित, विवेक सरदाना, अशोक ठकराल, हैप्पी कथूरिया, राहुल राज अंगारा, विक्की चुग, श्याम छाबडा, सुमित कथूरिया, गुरनूर कपूर, शंकर पाहवा, संजय ललित, शिवम कथूरिया, ऋषभ मित्तल, नीरज पाहूजा, सुरेश टेबक, रमेश टेबक, विनोद शर्मा, अनुराग चुग आदि शामिल हुए।