प्राथमिक शिक्षक संघ में सुशीला देवी अध्यक्ष
और मुनव्वर सुल्ताना मंत्री बनी
बेहट। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक मुजफ्फराबाद कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुशीला देवी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं मुनव्वर सुल्ताना को मंत्री बनाया गया। खंड संसाधन केंद्र अनवरपुर बरौली पर आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में संघ से जुड़े परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अलीपुर संभालकी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुशीला देवी अध्यक्ष, मुनव्वर सुल्ताना मंत्री, मुकेश दत्त कोषाध्यक्ष, अजय पांडेय उपाध्यक्ष, चितरंजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार, विनय कांबोज, मो. शमीम खां, मनोज कुमार, इंद्राज सिंह, नरेशपाल सिंह, संगीता सैनी, रूपा सैनी, विक्रांत कुमार, सुरेंद्र कुमार, संतोष त्यागी सदस्य बनाए गए। कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य शिक्षकों के हितों की लड़ाई में अपनी भूमिका का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नजाकत अली खां, जिला सदस्य अब्दुल खालिक, मेघराज सैनी आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में पुनीत, नीरज कुमार, वेदपाल सिंह, प्रवीण कुमार, विजयपाल, सचिन, रोहिला, दीपा धीमान, शशि भूषण आदि की उपस्थिति रही। अध्यक्षता नरेश कुमार तथा संचालन मुनव्वर सुल्ताना ने किया।