फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी: मंसूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाबी बाग स्थित फेरा एकेडमी स्कूल में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत बाल सुरक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन निदेशक मंसूर हुसैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हम सबक की जिम्मेदारी है। तभी हम बच्चों को अच्छा माहौल दे पाएंगे। हमें बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए संकल्पित होना होगा। बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए आगे आना होगा। पहले लापता बच्चों के परिजनों की तलाश करने की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की होती थी, लेकिन जब से सरकार के निर्देशन में चाइल्ड लाइन और डीसीपीयू महिला काम कर रही है, तब से बच्चों को सुरक्षा और संरक्षण मिलना आसान हो गया। हमारा समाज बालिकाओं के प्रति सचेत नहीं है। समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई फैली हुई है, जिसे दूर करना हम सबका कर्तव्य बनता है। इस दौरान मान सिंह, पूनमराज, जुमला सिंह, विरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें