फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश और श्रीपाल के परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश और श्रीपाल के परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

तीतरो। शामली जनपद में पानीपत मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से यमुना नदी में गिरने से तीतरो थाना क्षेत्र के गांव पूजना निवासी किसान रमेश और श्रीपाल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार शाम तक दोनों के शव गांव में पहुंच सके थे। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव पूजना निवासी किसान रमेश (55) पुत्र सोमा और श्रीपाल सिंह (45) 6 नवंबर को पुराल खरीदने पानीपत गए थे। 7 नवंबर को ट्रैक्टर ट्राली में पुराल लादकर वह अपने गांव पूजना लौट रहे थे, लेकिन पानीपत मार्ग पर यमुना पुल पर एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई, जिससे रमेश और श्रीपाल यमुना नदी में गिर गए थे। वहां पानीपत अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पूजना गांव में दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार पुत्र सचिन, सन्नी, विक्की, शिवम तथा एक पुत्री आरती है। आरती का विवाह हो चुका है। उसकी पत्नी गुड्डी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। श्रीपाल की मौत के बाद परिवार में रोजी रोटी का संकट हो गया है, क्योंकि मजदूरी कर श्रीपाल जो कमाता था, उसी से परिवार की गुजर बसर होती थी। उधर, किसान रमेश के परिवार में दो पुत्र सोनू कुमार और मोनू कुमार हैं। दोनों विवाहित हैं। रमेश की मौत से उसके परिवार में भी कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को दोनों ही परिवारों में रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें