फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्यमंत्री और अधिकारियों ने हावड़ा मेल के चालकों को नहीं माना दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दशहरे पर अमृतसर में ट्रेन से हुए हादसे से दस मिनट पूर्व गुजरी हावड़ा मेल के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को पूछताछ के लिए सहारनपुर से बुलाया गया, लेकिन दोनों को इस मामले में रेल राज्यमंत्री और रेलवे अधिकारियों ने हावड़ा मेल के चालकों को इस घटना में दोषी न मानते हुए वापस भेज दिया।
विज्ञापन

अमृतसर में दशहरे के दिन ट्रेन हादसे की जांच शुरू हो चुकी है। हादसे से दस मिनट पहले गुजरी गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल के लोको पायलट जगबीर सिंह और सहायक लोको पायलट जगदीश कुमार को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन रविवार को उन्हें दिल्ली की बजाय अमृतसर बुला लिया गया। दोनों चालक अमृतसर पहुंचे। वहां उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई। बताया गया कि रेल राज्यमंत्री और अधिकारियों ने माना कि जब हावड़ा मेल के चालकों का कोई दोष नहीं तो इनसे पूछताछ क्यों की जाए? इसलिए दोनों को क्लीनचिट देते हुए वापस भेज दिया गया। इस संबंध में अंबाला मंडल रेल प्रबंधक दिनेश शर्मा का कहना है कि हादसे से पूर्व जो भी ट्रेनें वहां से गुजरीं उनके चालकों को सामान्य पूछताछ के लिए ही बुलाया गया है। इसमें किसी कर्मचारी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें