फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान को लेकर 22 को चीनी मिल घरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान को लेकर 22 को चीनी मिल घेरेंगे किसान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने 22 अक्तूबर को चीनी मिल के घेराव की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को मकबरा, दिवालहेड़ी, फुलासी, राज्जुपुर, जहीरपुर, थीतकी, गोपाली और फुलास अकबरपुर में नुक्कड़ सभाओं में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिलों ने अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। जबकि सरकार ने प्राइवेट चीनी मिलों से 8 दिन के भीतर भुगतान कराने का दावा किया था। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्मा ने कहा कि जिले की छह चीनी मिलों पर 400 करोड़ रुपये का बकाया है। जबकि गन्ने का नवीन सीजन आरंभ हो चुका है। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य 550 रुपये क्विंटल शीघ्र घोषित करने की मांग की। साथ ही किसानों से 22 अक्तूबर को देवबंद चीनी मिल पर होने वाले प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, मौ. जाहिद, मुनीर, रियासत पहलवान, वसीम, हाजी सुलेमान, खालिक, जमील, इरफान, यूनुस, मुनव्वर, इलियास, मूसा, मतलूब, जाबिर, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें