फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। संघ के सात दिवसीय शिविर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लिया। वर्ग कार्यवाह ने कहा कि संघ में जातपात नहीं चलती है। महाराणा प्रताप सेना व भीम आर्मी पर कटाक्ष करते कहा कि आवश्यक शक्ति बिना किसी का आदर नहीं होता।
विज्ञापन

कस्बे के आदर्श इन्टर कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के सात दिवसीय शिविर में शुक्रवार को दशहरा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अमृत वचन व बौद्धिक के बाद स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजा की। वर्ग कार्यवाह कुलदीप ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में दशहरा पर्व मनाया जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को पर्यावरण व बेटियों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। वर्ग पालक संदीप ने कहा कि संघ में जातपात का भेद नहीं चलता। समाज में बन रहे जातीय संगठनों पर भी कटाक्ष करते कहा कि भीम सेना हो या महाराणा प्रताप सेना इन सबसे आपसी मनमुटाव होता है। आवश्यक शक्ति बिना कोई भी जग में आदर नहीं पाता है। शक्ति संगठन से मिलती है। भगवान श्रीराम ने भी वनवास के दौरान में सोई हुई शक्ति को संगठित कर विजय प्राप्त की थी। कार्यक्रम में शारीरिक प्रमुख चंद्रकांत, बौद्धिक प्रमुख सत्यपाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र, स्वच्छता, जल व आवास प्रमुख दिनेश कुमार सहित वर्ग में भाग ले रहे सभी स्वयं सेवकों ने भागेदारी की। देर शाम कार्यक्रम में देवबंद विधायक कुंवर बृजेश भी हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें