फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा बसपा सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों एवं सर्वजन हिताय की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मिगलानी बिल्डिंग के पास हुई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समय लोकसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। कार्यकर्ता चुनावों के लिए तैयार रहें और अधिक से अधिक जनसंपर्क करें। लोगों तक बसपा की नीतियों तक पहुंचाएं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिमों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं, गरीब लोग परेशान हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता बसपा की सरकार के विकास कार्य, सर्व समाज के लिए उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं तथा सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करें।
बैठक में मंडल कार्डिनेटर लोधी कुुमार, नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह, मोहिनी गुप्ता, मोहम्मद अरशी, इनामउलहक, अंकित जाटव, चरण सिंह प्रजापति, चरणजीत सिंह निक्कू, नौशाद रजा, सुमित अरोड़ा, राजेश गुलाटी, दीपक राय, अब्दुल खालिद, करतार, नरेश कुमार, एस आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें