फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बिजली अधिकारियों के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विद्युत निगम द्वारा बकाएदारों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर बुधवार को एसडीएम के समक्ष पावर कार्पोरेशन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की वार्ता भाकियू नेताओं के साथ हुई। इसमें भाकियू नेताओं ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों पर किसानों के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से माइनर व रजबहों की मशीन से खुदाई के बाद लेबर से उसकी अच्छी तरह से सफाई कराने की मांग की। एसडीएम कार्यालय पर हुई पावर कार्पोरेशन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ भाकियू नेताओं की वार्ता के दौरान तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने पावर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरपी गुप्ता से कहा कि विभाग के अन्य अधिकारी बकाएदार किसानों के खिलाफ विद्युत चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोबारा जांच कर दर्ज रिपोर्ट को वापस लिया जाए। आरपी गुप्ता ने किसानों को शमन शुल्क जमा करने को कहा तो किसानों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि पहले उन पर दर्ज रिपोर्ट वापस ली जाए। इसके अलावा वार्ता में उपस्थित सिंचाई विभाग के एसडीओ से किसानों ने मांग करते हुए कहा कि माइनर व रजबहों की मशीन से खुदाई के बाद लेबर से उसकी सही ढंग से सफाई कराई जाए और पटरियों पर डाली गई मिट्टी को भी हटाकर मार्गों को सही कराया जाए। वार्ता के दौरान एसडीएम संगीता के अलावा शिवचरण, अशोक चौहान, शेरपाल, सुंदर सिंह, प्रीतम, गोपाल, कलम सिंह, बिरमपाल आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें