सहारनपुर। बहादरपुर निवासी अमित चौधरी ने आरोप लगाया है कि भारत मां के नाम से अभद्र भाषा का ग्रुप बनाकर उसे एड किया गया और उसे एडमिन बनाकर खुद लेफ्ट हो गया। उसने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
अमित चौधरी का कहना है कि उसे फंसाने के कुछ नेताओं के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें जांच के बाद उसे निर्दोष पाया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके बाद 28 अगस्त को एक व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया गया और उसका नाम भारत मां के नाम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए रख कर उसे जोड़ लिया गया। उसे जोड़ने के बाद उसे एडमिन बना दिया गया कुछ आपत्तिजनक फोटो डालकर एडमिन ने खुद को लेफ्ट कर दिया। उसने आरोप लगाया कि एडमिन बनाने वाले आरोपी का संबंध पाकिस्तान से हो सकता है। अमित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने मांग की कि इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। यह घिनौनी हरकत जिसने भी की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।